सीएम नीतीश कुमार ‘बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड’ के शताब्दी समारोह में हुए शामिल

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आज पटना स्थित सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र के बापू सभागार में आयोजित बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के शताब्दी समारोह में शामिल हुए और कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

हमारी सरकार ने 2005 से ही सभी तबकों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य किया है। मुस्लिम समुदाय के कल्याण हेतु कई योजनाएं प्रारंभ की गईं, जिनके परिणामस्वरूप आज:

  • अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का बजट ₹3.54 करोड़ (2004-05) से बढ़कर ₹1080 करोड़ हो गया है।

  • कब्रिस्तानों की घेराबंदी सुनिश्चित की गई।

  • मदरसों का निबंधन (2006 से) कर उन्हें सरकारी मान्यता दी गई।

  • मदरसा शिक्षकों को सरकारी शिक्षकों के बराबर वेतन दिया गया।

  • तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं के लिए सहायता राशि की व्यवस्था की गई।

  • छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक सहायता प्रदान की जा रही है।

  • मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक उद्यमी योजना के तहत रोजगार सृजन को बढ़ावा दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा हमारा सिद्धांत ‘सभी वर्गों का उत्थान एवं सभी क्षेत्रों का विकास’ है।

Related Articles

Back to top button
btnimage