मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (पीएमसीएच) के पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (पीएमसीएच) के पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया।


उन्होंने बताया कि पीएमसीएच को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नए स्वरूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे मरीजों को और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुनर्विकास पूरा होने के बाद पीएमसीएच 5,462 बेड के साथ देश का सबसे बड़ा अस्पताल बनकर तैयार होगा। इसके बाद लोगों को उन्नत इलाज के लिए पटना से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि नई सुविधाओं का लाभ जल्द से जल्द आम जनता तक पहुँच सके।

Related Articles

Back to top button
btnimage