बिहार सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री विजय कुमार चौधरी ने संभाला पदभार

मंत्री विजय कुमार चौधरी ने विभागीय कार्यों को बनाया जनोन्मुखी बनाने का संकल्प

पटना। 
आज सूचना भवन, पटना में सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री विजय कुमार चौधरी ने औपचारिक रूप से विभाग का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा कार्यों की प्राथमिकताओं पर विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर मंत्री चौधरी ने उपस्थित मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं योजनाओं के प्रचार-प्रसार को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए विभाग निरंतर प्रयत्नशील रहेगा। उन्होंने कहा कि आम जनता तक सही और तथ्यात्मक सूचना समय पर पहुँचना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

मंत्री ने कहा कि सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग शासन एवं जनता के बीच सेतु का कार्य करता है। ऐसे में विभाग की जिम्मेदारियाँ अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि विभाग आधुनिक तकनीकों, डिजिटल माध्यमों और रचनात्मक संचार रणनीतियों का प्रयोग करते हुए सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में अपनी भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएगा।

कार्यक्रम में विभाग के प्रधान सचिव, सचिव स्तर के अधिकारी, निदेशक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage