मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 06 एजेंडों पर लगी मुहर
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मीडियाकर्मियों को एजेंडों पर विस्तृत जानकारी दी

पटना।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज मंत्रालय स्थित सभाकक्ष में बिहार मंत्रिमंडल की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कुल 06 महत्वपूर्ण एजेंडों पर मंत्रिपरिषद् की मुहर लगाई गई।

बैठक उपरांत मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए लिए गए निर्णयों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि स्वीकृत प्रस्तावों का उद्देश्य राज्य में सुशासन, बेहतर प्रशासनिक प्रबंधन तथा नागरिक सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है।
मुख्य सचिव ने कहा कि मंत्रिपरिषद् द्वारा पारित एजेंडों से विभिन्न विभागों के कार्यों में गति मिलेगी तथा विकास कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि सभी प्रस्ताव विभागीय आवश्यकताओं, जनहित और वित्तीय अनुशासन को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं।
राज्य सरकार ने आशा व्यक्त की है कि कैबिनेट द्वारा आज लिए गए निर्णयों से शासन-प्रशासन को मजबूती मिलेगी और विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।








