नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

बिहार।
“नशा मुक्त भारत अभियान” अंतर्गत राज्य में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के ‘संवाद’ कक्ष में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विभाग के निदेशक वैभव श्रीवास्तव सहित वरीय पदाधिकारियों ने नशामुक्ति का शपथ लिया और समाज को नशे से दूर रखने का संकल्प व्यक्त किया।








