मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा विभाग के चयनित 5353 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा विभाग के अंतर्गत अनुकंपा के आधार  पर माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में चयनित कुल 5353 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इनमें 4835 विद्यालय लिपिक एवं 518 विद्यालय परिचारी पदों पर चयनित अभ्यर्थी शामिल हैं।

पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय के ‘संवाद’ भवन में आयोजित कार्यक्रम में सांकेतिक रूप से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया।

इस अवसर पर सभी नवनियुक्त कर्मियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए यह विश्वास प्रकट किया गया कि वे पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यबोध के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करेंगे, जिससे प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और अधिक सशक्त होगी।

यह पहल राज्य सरकार की संवेदनशीलता, उत्तरदायित्व एवं पारदर्शिता का प्रतीक है, जो योग्यतापूर्ण, न्यायसंगत और मानवीय दृष्टिकोण को प्राथमिकता देती है।

Related Articles

Back to top button
btnimage