महिला कांग्रेस का 41वां स्थापना दिवस “नारी सम्मान समारोह” के रूप में मनाया गया

लखनऊ, 15 सितंबर 2025।

भारत में महिलाओं के राजनीतिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के के उद्देश्य से 15 सितंबर 1984 को भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व0 इंदिरा गांधी जी द्वारा महिला कांग्रेस की स्थापान की गई थी।

आज महिला कांग्रेस के 41वें स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस मध्य जोन की अध्यक्ष ममता चौधरी द्वारा ‘‘नारी सम्मान समारोह’’ का आयोजित किया गया। जिसमें लखनऊ पश्चिम विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी शहाना सिद्दीकी मुख्य अतिथि एवं सिद्धी श्री, डॉ0 रिचा शर्मा एवं मेहताब जायसी जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रही।

कार्यक्रम से पहले महिला कांग्रेस मध्य जोन की अध्यक्ष ममता चौधरी जी द्वारा महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर ‘‘महिला कांग्रेस का झण्डा फहराया गया एवं मिठाई वितरित की गई।

तत्पश्चात महिला कांग्रेस स्थापना दिवस के मौके पर लखनऊ पश्चिम विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी शहाना सिद्दीकी जो कि एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में 50 बच्चों को गोद लेकर उनकी पढ़ाई लिखाई का उत्तरदायित्व खुद संभाल रखा है। जिनका सम्मान महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ममता चौधरी द्वारा उन्हें माला पहनाकर एवं शॉल भेंट कर किया गया। इसके साथ ही संगठन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।

‘‘महिला कांग्रेस स्थापना’’ अवसर पर उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस मध्य जोन की अध्यक्ष ममता चौधरी ने उपस्थित सभी महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकारों द्वारा खोखले वादे किये जा रहे हैं जबकि प्रदेश में आए दिन महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाएं घट रही हैं और उनकी एफआईआर तक दर्ज नहीं की जाती जो यह दर्शाता है कि भाजपा सरकार महिलाओं की प्रति कितनी संवेदनशील है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के के मुख्यमंत्री का यह बयान कि यदि किसी चौराहे पर महिला के साथ अभद्रता होती है तो अगले चौराहे पर अपराधियों को यमराज मिलेंगे। महिला कांग्रेस जानना चाहती है कि यमराज कहां हैं?

ममता चौधरी ने कहा कि देश की आधी आबादी कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। हमें उनकी आवाज बनकर उनके मुद्दों एवं समस्याओं को हल कराने के लिए संघर्ष करना होगा। आज महिला कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर हम महिला कांग्रेस की महिलाएं संकल्प लेते हैं कि प्रदेश भर में जहां कहीं भी महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं घटेगी हम पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे।

आज महिला कांग्रेस स्थापना दिवस के असवर पर उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस मध्यजोन की उपाध्यक्ष  सुशीला शर्मा, शीला मिश्रा, विभा त्रिपाठी, डॉ0 रिचा शर्मा, सिद्धीश्री, दुर्गा चौबे, सुमन प्रजापति, मेहताब जायसी, माया चौबे, बबिता श्रीवास्तव, पुष्पा दुबे, कमलेश सिंह, प्रेमलता दुबे, मीना वर्मा, मधु रावत, जीनत परवीन सहित भारी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button
btnimage