‘कारसेवकों की हत्या को जायज ठहराने पर शर्म नहीं आती?’, सपा सांसद सनातन पांडेय पर बरसे भाजपा प्रवक्ता डॉ. अंकुश त्रिपाठी

भाजपा प्रवक्ता ने सनातन पांडेय को बताया औरंगजेब, कारसेवकों की हत्या को जायज ठहराने वाले बयान पर भड़के

लखनऊ, 10 नवंबर 2026

समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडेय द्वारा कारसेवकों पर गोली चलवाने की घटना को जायज ठहराने वाले बयान पर भाजपा प्रवक्ता डॉ. अंकुश त्रिपाठी ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सैकड़ों निहत्थे कारसेवकों की हत्या को जायज ठहराकर सनातन पांडेय ने उन परिवारों और सनातन धर्म को मानने वाले हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है, जिन्होंने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए लंबी लड़ाई लड़ी।अंकुश ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आज से उनका नाम औरंगजेब रखता हूं।

‘अखिलेश की चाटुकारिता में इतना भी मत गिरिए’

अंकुश त्रिपाठी ने कहा कि अखिलेश यादव की चाटुकारिता में सनातन पांडेय इस हद तक गिर गए हैं कि अब सनातन को ही अपमानित कर रहे हैं। सपा ने हमेशा ही हिंदू धर्म को अपमानित किया है। उनके इस बयान से उनके परिवार को भी शर्मिंदगी महसूस होगी। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि चुनाव आते ही अखिलेश को खुश करने के लिए इस तरह की बयानबाजी की जा रही है।

‘हिंदू समाज सनातन पांडेय का बहिष्कार करे’

भाजपा प्रवक्ता ने हिंदू समाज से अपील की कि सनातन पांडेय का सामाजिक बहिष्कार किया जाए। उन्होंने कहा कि समाज को ऐसे लोगों का विरोध करना चाहिए और जिस दरवाजे पर भी वे जाएं, वहां से उन्हें दुत्कारकर बाहर कर देना चाहिए। अंकुश त्रिपाठी ने कहा कि कारसेवकों की हत्या को जायज ठहराने वाला बयान निंदनीय है और इसे हिंदू समाज किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करेगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage