मंडलायुक्त ने आपसी सौहार्द एवं भाई-चारे की भावना के साथ त्यौहारों को मनाये जाने को लेकर किया अपील

मण्डलायुक्त व आई०जी की अध्यक्षता में आगामी त्यौहारों/कानून व्यवस्था के दृष्टिगत जूम/वीडियों कांफ्रेन्सिंग के माध्यम से मण्डल के जिलों के साथ महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

सभी अधिकारी त्यौहारों के दृष्टिगत क्षेत्रों में भ्रमणशील रहे और जो कमियां दिखे उसका निस्तारण तत्काल कराया जाना सुनिश्चित करें-मण्डलायुक्त

लखनऊ 16सितंबर 2025

मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब व आई०जी तरुण गाबा की अध्यक्षता में आगामी त्योहारों को सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाई चारे के माहौल में मनाये जाने को लेकर आयुक्त कक्ष कार्यालय में जूम/वीडियों कांफ्रेन्सिंग के माध्यम से मण्डल के जिलों के साथ महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। मंडलायुक्त ने कहा कि विभिन्न समुदाय के त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करते हुए मिलजुल कर मनाये जाने की परम्परा रही है, उसी परम्परा का निर्वाहन करते हुए हम सब इस वर्ष भी एवं शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से मनायेगें।

मंडलायुक्त ने अपने सम्बोधन में कहा कि त्योहारों को मनाये जाने के दौरान आम जनमानस की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाये, दुर्गापूजा पाण्डालों को सड़कों पर न लगाया जाये, बिजली के ढ़ीले तारों को सही कराये जाये, जहां-जहां सड़के खराब है उसे गड्डा मुक्त कराया जाये, और जुलूस के दौरान मेडिकल टीम(एम्बूलेन्स) मौके पर उपस्थित रहे, पानी के टैंकर, प्रकाश की व्यवस्था आदि व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये।

मंडलायुक्त ने कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का पालन सुनिश्चित करने हेतु पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। शांति, सुरक्षा, कानून व्यवस्था, त्योहारों का मूल उद्देश्य भंग करने अथवा किसी भी अन्य तरीके से जैसे-व्हाट्स एप, फेसबुक, इन्स्टाग्राम व अन्य किसी सोशल मीडिया पर भ्रामक टिप्पणी करने या किसी भी तरह का अफवाह फैलाने वालों के विरूद्ध त्वरित एवं सख्त कार्यवाही की जाएगी।

मंडलायुक्त ने मण्डल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नवरात्रि एवं दशहरा पर्व सहित अन्य त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं जैसे बिजली, पानी, साफ सफाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया जाये। उन्होंने नवरात्रि के दौरान विद्युत व्यवस्था की निर्वाध आपूर्ति बनाए रखने हेतु अधीक्षण अधिशासी अभियंता विद्युत एवं शहर, नगर पालिका एवं नगर निकायों सहित जनपद के ग्रामीण इलाकों में साफ-सफाई व्यवस्था हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित करें।

मण्डलायुक्त ने कहा कि पार्किंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित करा लें और जिस रास्तों से जुलूस जाता है जुलूस मार्गों का सम्बन्धित अधिकारी पूर्व में ही निरीक्षण कर लें। सभी सम्बन्धित अधिकारी त्योहारों के दृष्टिगत क्षेत्र में भ्रमणशील रहें और महिलाओं के सुरक्षा के लिये भी विशेष ध्यान दिया जाये। मण्डल के सभी जिलाधिकारी अपने जिले में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु यथावश्यक कार्यवाही करें। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक श्री तरुण गाबा, मंडल के समस्त जिलाधिकारी , पी0डब्लू0डी0, जलकल, विद्युत विभाग सहित सम्बन्धित विभागों के मण्डलीय अधिकारी आदि अधिकारी वर्चुल के माध्यम से जुड़े रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage