रक्षाबंधन पर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए लखनऊ–वाराणसी के बीच अनारक्षित विशेष ट्रेन का संचालन

रक्षाबंधन पर्व के उपरांत यात्रियों की बढ़ती अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ–वाराणसी (LKO–BSB) के मध्य एक अनारक्षित विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा।

गाड़ी संख्या 04202 लखनऊ–वाराणसी अनारक्षित विशेष ट्रेन दिनांक 30 अगस्त 2026 (रविवार) को लखनऊ से शाम 19:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह विशेष ट्रेन बाराबंकी–अयोध्या कैंट–शाहगंज–जौनपुर मार्ग से होकर वाराणसी जाएगी।
इस विशेष ट्रेन में कुल 11 कोच होंगे, जिनमें 05 स्लीपर , 04 सामान्य तथा 02 एस एल आर सहित निर्धारित संरचना के अनुसार कोच शामिल हैं।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान रेलवे द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा अपनी यात्रा से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए NTES अथवा रेलवे हेल्पलाइन 139 का उपयोग करें।

Related Articles

Back to top button
btnimage