मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स नीति-2022 के अंतर्गत उच्च स्तरीय प्राधिकृत समिति की बैठक सम्पन्न
उत्तर प्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स नीति-2022 के अंतर्गत मेसर्स फेयर एक्सपोर्ट, ग्रेटर नोएडा को एलओसी जारी करने का प्रस्ताव अनुमोदित

लखनऊ, 26 नवंबर, 2026
मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में आज उत्तर प्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स नीति-2022 के अंतर्गत गठित उच्च स्तरीय प्राधिकृत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नीति के अंतर्गत मेसर्स फेयर एक्सपोर्ट, ग्रेटर नोएडा को लेटर ऑफ कम्फर्ट (एलओसी) निर्गत किए जाने के प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान किया गया।
बैठक में अवगत कराया गया कि मेसर्स फेयर एक्सपोर्ट, ग्रेटर नोएडा द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव उत्तर प्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स नीति-2022 के निर्धारित प्राविधानों के अनुरूप है। संबंधित परियोजना नीति के अंतर्गत निर्धारित पात्रता मानकों, क्षेत्रफल एवं निवेश संबंधी मानदंडों को पूरा करती है। इस आधार पर समिति द्वारा एलओसी जारी किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। मेसर्स फेयर एक्सपोर्ट, ग्रेटर नोएडा द्वारा विश्व स्तरीय कोल्ड चेन विकसित किया जाएगा।
बैठक में प्रमुख सचिव नगर विकास पी०गुरुप्रसाद, प्रमुख सचिव वित्त आलोक कुमार, प्रमुख सचिव राज्य कर कामिनी रतन चौहान, प्रमुख सचिव एमएसएमई शशि भूषण लाल सुशील, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी विजय किरण आनंद, विशेष सचिव न्याय मनमीत सूरी, विशेष सचिव एमएसएमई शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यूपीसीडा के अधिकारीगण उपस्थित थे।









