सीएम नीतीश कुमार ने पटना मेट्रो परियोजना का स्थलीय निरीक्षण और निर्माण कार्यों की समीक्षा की

सीएम नीतीश कुमार ने पटना मेट्रो रेल परियोजना के अंतर्गत बैरिया स्थित मेट्रो टर्मिनल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मेट्रो रेल के डिब्बों, रेलवे ट्रैक, यार्ड, पावर ग्रिड सहित अन्य निर्माणाधीन संरचनाओं की गहन समीक्षा की गई। इसके पश्चात् जीरोमाईल मेट्रो स्टेशन का भी निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि मेट्रो निर्माण कार्य में और तेजी लाई जाए, ताकि निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण किया जा सके। हमारा लक्ष्य है कि पटना मेट्रो रेल परियोजना के प्रायोरिटी कॉरिडोर – मलाही पकड़ी से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल – में मेट्रो सेवा का संचालन सितंबर 2025 तक प्रारंभ कर दिया जाए।
इससे राजधानी पटना के नागरिकों को एक नया, तेज़, सुरक्षित और आधुनिक आवागमन का विकल्प प्राप्त होगा, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था में भी महत्वपूर्ण सुधार होगा।








