पारा पुलिस ने 03 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, 70 हजार रू. बरामद

लखनऊ थाना पारा क्षेत्र अंतर्गत पुलिस टीम ने 03 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। चोरों के पास से एक जनरेटर व 7,000 रूपये नगद बरामद किया है।

पारा इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी के मुताबिक 12 अक्टूबर को अभियुक्त अरविन्द रावत पुत्र राम कुमार रावत निवासी सरोसा-भरोसा थाना पारा जनपद लखनऊ उम्र 19 वर्ष, लव उर्फ सल्लू रावत पुत्र विजय कुमार रावत उम्र 19 वर्ष तथा सचिन रावत पुत्र संजय रावत उम्र 19 वर्ष मुजफ्फर खेडा सरोसा-भरोसा थाना पारा लखनऊ से गिरफ्तार किया गया, और एक नाबालिग लड़का उम्र 15 वर्ष को पुलिस संरक्षण में लिया गया।

उसके कब्जे से चोरी के बचे कुल 7,000 रूपए व चोरी का एक जनरेटर बरामद किया गया। अभियुक्त चोरी का एक जनरेटर बेचने जा रहे थे तभी पुलिस ने रास्ते में ही धर दबोचा। चोरी के जनरेटर की बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों को व नाबालिग लड़के को अपचारी के विरूद्ध पारा थाना द्वारा विधिक कार्यवाही की गई है।

Related Articles

Back to top button
btnimage