गोसाईगंज में शक्ति प्रदर्शन: खब्बू तिवारी के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत
मगलसी चौराहे पर ऐतिहासिक स्वागत, हजारों की भीड़ देख गदगद हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी

गोसाईगंज के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ “खब्बू तिवारी” के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रथम अयोध्या आगमन पर मगलसी चौराहा जनसैलाब से भर उठा। स्वागत समारोह में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, युवा साथी एवं स्थानीय जनता की मौजूदगी ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

मगलसी चौराहे पर आयोजित भव्य स्वागत समारोह में सोहावल ब्लॉक की विभिन्न ग्राम सभाओं से भारी संख्या में समर्थक पहुंचे। युवाओं ने पुष्पवर्षा कर प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। पूर्व विधायक खब्बू तिवारी के नेतृत्व में उमड़ी भीड़ ने जनबल का प्रभावशाली शक्ति प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर अयोध्या के विशिष्ट विद्वानों द्वारा शंखनाद एवं स्वस्तिवाचन कर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का पारंपरिक एवं वैदिक विधि से स्वागत किया गया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, जोश और संगठनात्मक एकता का अद्भुत नजारा देखने को मिला।
स्वागत समारोह में उमड़े विशाल जनसैलाब को देखकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी अत्यंत प्रसन्न एवं गदगद नजर आए। उन्होंने कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनसमर्थन की सराहना करते हुए इसे संगठन की मजबूती का प्रतीक बताया।








