अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा का शुभारंभ, भक्तिमय वातावरण में गूंजा “जय श्रीराम”

अयोध्या.

सीनियर मैनेजर एल. के. मिश्रा के नेतृत्व में अयोध्या आई हॉस्पिटल, परिक्रमा मार्ग अयोध्या द्वारा एक सेवा शिविर (कैंप) का आयोजन किया गया। इस दौरान पंचकोसी परिक्रमा में शामिल श्रद्धालुओं को चाय वितरित की गई। श्रद्धालुओं ने इस सेवा कार्य की सराहना की और अस्पताल प्रबंधन के इस सामाजिक पहल की प्रशंसा की।

आज सुबह 4 बजकर 2 मिनट पर अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा का शुभारंभ हुआ। शुभ मुहूर्त में हजारों-लाखों राम भक्तों ने “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों के साथ परिक्रमा आरंभ की। लगभग 15 किलोमीटर लंबा यह परिक्रमा मार्ग भक्तिभाव से सराबोर हो उठा, जो रात 2 बजकर 57 मिनट तक चलेगा।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अयोध्या आई हॉस्पिटल द्वारा परिक्रमा मार्ग पर सेवा शिविर लगाया गया, जहाँ सीनियर मैनेजर एल. के. मिश्रा के नेतृत्व में श्रद्धालुओं को चाय वितरण किया गया। इस सेवा कार्य की सभी ने सराहना की।

देशभर से आए राम भक्तों ने अनुशासन, श्रद्धा और आस्था के साथ परिक्रमा में भाग लिया। परिक्रमा मार्ग पर जगह-जगह भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण और राम नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया।

पूरा नगर “जय श्रीराम” के नारों से गूंज उठा और अयोध्या नगरी का वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो गया

Related Articles

Back to top button
btnimage