अयोध्या में तिब्बती मार्केट का भव्य शुभारंभ, सर्दियों के लिए हर उम्र के लिए गर्म कपड़ों की वैरायटी उपलब्ध

अयोध्या। नगर निगम के निकट स्थित तिब्बती मार्केट का शुभारंभ भव्यता पूर्वक विधि-विधान से पूजन एवं हवन के बाद किया गया। इस अवसर पर लगभग पाँच दुकानों की शुरुआत की गई, जिनमें ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के गर्म कपड़ों की आकर्षक वैरायटी उपलब्ध है।

मार्केट में बच्चों के लिए मोजे, टोपी, स्वेटर, जबकि बड़ों के लिए जैकेट, मफलर, सदरी, हाफ और फुल जैकेट रखी गई हैं। महिलाओं के लिए भी गरम कुर्ती, शॉल, स्टॉल, टोपी, दस्ताने, मोजे सहित कई प्रकार के परिधान सजे हुए हैं।

दुकान संचालक टी. नरबो ने बताया कि, “पिछले 30-35 वर्षों से हम अयोध्या में अपनी दुकान लगाते आ रहे हैं। यहां के लोगों की जरूरत के अनुसार हम पंजाब, तिब्बत और हिमाचल से उच्च गुणवत्ता वाले गर्म कपड़े लाते हैं। हमारी कोशिश रहती है कि कम से कम दाम पर अच्छी क्वालिटी का सामान अयोध्यावासियों को उपलब्ध कराया जाए। जो ग्राहक एक बार खरीदारी करता है, वह अगली बार फिर हमारे पास लौटकर आता है।”

उन्होंने अयोध्या वासियों से अपील की कि वे तिब्बती मार्केट में आएं, गर्म कपड़ों की खरीदारी करें और अपना विश्वास एवं स्नेह बनाए रखें।

Related Articles

Back to top button
btnimage