विजयदशमी पर सुभासपा ने किया भव्य कार्यक्रम का आयोजन

अयोध्या। विजयदशमी के पावन अवसर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम परमेश्वरी पैलेस, हैबतपुर रानोपाली के ग्राउंड हॉल में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया, जिसे अजीत मौर्य, जिला सचिव सुभासपा ने संपन्न किया। तत्पश्चात जिला अध्यक्ष डॉ. जे.पी. सेन द्वारा सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर सम्राट अशोक को नमन किया।
कार्यक्रम का संचालन स्वयं डॉ. जे.पी. सेन, जिला अध्यक्ष सुभासपा, ने किया। इस अवसर पर प्रमुख वक्ताओं में रमेश कुमार रावत, डॉ. बाबूराम मौर्य, और डॉ. रतीभान मौर्य शामिल रहे, जिन्होंने सामाजिक समरसता, इतिहास और संगठन की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
संजय यादव, मीडिया प्रभारी, देवकली मंडल भाजपा
राकेश कुमार शर्मा,
राहुल शर्मा, सूचना मंत्री, सुभासपा
अभिषेक कुमार,
शंकर शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष, सुभासपा
कैलाश चौधरी
मस्तराम भारती
साथ ही सुभासपा पार्टी के अनेक कार्यकर्ता एवं समर्थक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम पूर्ण रूप से उत्साह, संगठनात्मक एकता एवं समर्पण की भावना के साथ सम्पन्न हुआ।








