मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 : उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों से सहयोग की अपील की

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण दिनांक 04 नवम्बर 2025 से प्रारंभ किया जा चुका है।

इस प्रक्रिया के अंतर्गत बी॰एल॰ओ॰ द्वारा प्रत्येक पात्र मतदाता को दो प्रतियों में गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया जा रहा है। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे गणना प्रपत्र को त्रुटि रहित भरकर शीघ्रातिशीघ्र बी॰एल॰ओ॰ को वापस कर दें।

  • एक प्रति प्राप्ति के रूप में अपने पास सुरक्षित रखें

  • दूसरी प्रति बी॰एल॰ओ॰ को जमा करें

यदि गणना प्रपत्र भरने में किसी प्रकार की समस्या हो या विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से संबंधित कोई जानकारी प्राप्त करनी हो, तो भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन कार्यालय में स्थापित डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर (DCC) से संपर्क किया जा सकता है।

टोल-फ्री नंबर: 1950

Related Articles

Back to top button
btnimage