राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक 30 जनवरी 2023 को होगी: सचिव राज्य परिवहन प्राधिकरण

लखनऊ 12 जनवरी 2023
राज्य परिवहन प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश की बैठक 30 जनवरी, 2023 को अपरान्ह 3.00 बजे कार्यालय परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश, टेहरी कोठी, महात्मा गांधी मार्ग, लखनऊ में आयोजित होगी।
यह जानकारी सचिव राज्य परिवहन प्राधिकरण उत्तर प्रदेश ममता शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में नये परमिट सम्बन्धी आवेदन पत्रों, परमिटों के नवीनीकरण एवं हस्तान्तरण हेतु प्रस्तुत आवेदन पत्रों एवं अन्य तात्कालिक प्रकरणों पर विचार किया जायेगा। संबंधित व्यक्ति स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के माध्यम से प्राधिकरण के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
btnimage