मंडलायुक्त रोशन जैकब ने विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये

लखनऊ विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष/मण्डलायुक्त डॉ0 रोशन जैकब ने प्राधिकरण द्वारा शहर में कराये जा रहे विकास कार्यों / कराये जाने वाले विकास कार्यो की गहनता पूर्वक चर्चा संबंधित अधिकारी के साथ किया
लखनऊ 10अक्टूबर 2022
लखनऊ विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष/मण्डलायुक्त, डॉ0 रोशन जैकब की अध्यक्षता में प्राधिकरण द्वारा शहर में कराये जा रहे विकास कार्यों/होने वाले विकास कार्यो के सम्बंध में लखनऊ विकास प्राधिकरण में स्थिति मसऊद हाल में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने टेंडर की प्रक्रिया व विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि टेंडर के तकनीकि मूल्यांकन आदि का कार्य समयबद्ध तरीके से निष्पादित किया जाये।
बैठक में उपाध्यक्ष डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा उनके समक्ष समस्त कार्यों की प्रगति के सम्बंध में रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी। ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट का एलाइनमेंट के बारे में संबंधित अधिकारी ने मंडलायुक्त को जानकारी दिया. उन्होंने कहा कि गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कार्यों को प्रस्तावित समय तक पूर्ण करा लिया जाए। उन्होंने कहा कि प्लानिंग और इंजीनियरिंग के कार्यों को सही से सम्पादित कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी सम्पित्तयों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराया जाए।
बैठक में संबंधित आधिकारी ने बताया कि लखनऊ ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट आई0आई0एम0 रोड व गोमती नगर इंटरसेक्शन से प्रारंभ होकर गोमती नगर के दोनों तटबंधों पर शहीद पथ होते हुए किसान पथ तक जाने का प्रस्ताव बना है।
इस अवसर पर लखनऊ विकास प्राधिकरण (उपाध्यक्ष) इंद्र मणि त्रिपाठी अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा, मुख्य अभियंता लखनऊ विकास प्राधिकरण समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।








