हिन्दू युवा वाहिनी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने दीपक पण्डित

लखनऊ। हिन्दू युवा वाहिनी भारत की एक आवश्यक बैठक राजधानी स्थित प्रदेश कार्यालय में हुई। जहां पर सर्वसम्मति से हिन्दू युवा वाहिनी भारत के प्रदेश अध्यक्ष रहे मथुरा निवासी दीपक पण्डित को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया. वहीं अनुभव शुक्ला को संगठन का संरक्षक व राहुल यादव को राष्ट्रीय प्रभारी बनाया गया है।
इस अवसर पर दीपक पंडित ने कहा कि संगठन ने हमें बड़ी जिम्मेदारी दी है आप सबके सहयोग से ही हम इसे आगे ले जाएंगे। उन्होंने कहा गाय, गंगा और हिंदुत्व का सम्मान हमारा नैतिक कर्तव्य है, देश के किसी भी कोने में यदि हिन्दूओं के साथ अन्याय होगा तो हमारा संगठन चुप नही बैठेगा।
वहीं संरक्षक अनुभव शुक्ला ने कहा कि संगठन आगे बढ़े, हिन्दू जनभावनाओं का सम्मान हो संगठन इसपर बेहतर ढंग से काम करे।








