अयोध्या के प्रथम मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने दिखाई मानवता की मिसाल, 50 हजार की आर्थिक सहायता दी

व्यापारी नेता नन्द कुमार गुप्ता ‘नंदू’ को दी 50 हजार की आर्थिक सहायता

अयोध्या।
अयोध्या के प्रथम महापौर एवं समाजसेवी ऋषिकेश उपाध्याय ने कैंसर से जूझ रहे शहर के वरिष्ठ व्यापारी नेता नन्द कुमार गुप्ता ‘नंदू’ को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान कर मानवीय संवेदना का परिचय दिया है।

उपाध्याय की ओर से यह सहयोग उनकी पत्नी एवं समाजसेविका वंदना उपाध्याय ने व्यापारी नेता नंदू गुप्ता के निवास पर पहुँचकर नकद 50,000 रुपये के रूप में दिया। इस दौरान उन्होंने आश्वस्त किया कि इलाज पूरा होने तक हर सम्भव सहायता आगे भी जारी रहेगी।

नन्द कुमार गुप्ता नंदू ने बताया कि उनका इलाज इम्यूनोथैरेपी के माध्यम से किया जा रहा है, जिसका लगभग 8 लाख रुपये खर्च आने का अनुमान है। उन्होंने पूर्व मेयर ऋषिकेश उपाध्याय द्वारा तत्काल सहयोग देने और भविष्य में भी सहायता का भरोसा देने पर आभार व्यक्त किया।

नन्दू गुप्ता ने कहा कि “पूर्व मेयर उपाध्याय हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों के साथ खड़े रहते हैं। समय-समय पर वे राशन, कंबल और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित कर लोगों की मदद करते रहते हैं।”

इस मौके पर समाज सेविका वंदना उपाध्याय, उमेश कुमार, अर्पणा गुप्ता, आदित्य गुप्ता, रिशू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage