होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने लगाया निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर

अयोध्या में 26 सितम्बर 2025 को होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एचएमएआई) की अयोध्या इकाई द्वारा वृद्धाश्रम मणिपर्वत, अयोध्या में निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर एचएमएआई अयोध्या के अध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह, सचिव डा. मनीष राय, एवं कोषाध्यक्ष डा. अखिल मिश्रा उपस्थित रहे। शिविर में विशेष सहयोग एस.बी.एल. कंपनी से लवकुश का रहा, जिनकी सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही।

शिविर के दौरान वृद्धजनों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया तथा उनकी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए आवश्यक होम्योपैथिक औषधियों का वितरण भी निःशुल्क किया गया।

एचएमएआई अयोध्या यूनिट का यह प्रयास समाज के वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सेवा एवं संवेदनशीलता का परिचायक है।

Related Articles

Back to top button
btnimage