जन सेवा ही मानवता की मिसाल: अयोध्या में जरूरतमंदों को कंबल वितरण की मुहिम शुरू

रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन ने मानव सेवा के संकल्प के साथ प्रत्येक रविवार को जरूरतमंदों को कंबल वितरण अभियान शुरू किया है। पहले रविवार को अयोध्या के विभिन्न घाटों पर खुले आसमान के नीचे रहने वाले 50 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। इस सेवा कार्य की शुरुआत सेवारत चिकित्सक डॉ. मनीष राय ने की और कहा कि “जनसेवा ही सच्ची मानवता है, युवाओं को समाज सेवा में आगे आना चाहिए।”

 

संस्था के अध्यक्ष आकाश गुप्ता ने बताया कि पिछले 5 वर्षों से ठंड के मौसम में हर रविवार नियमित रूप से कंबल वितरण का कार्य किया जा रहा है, जिसके माध्यम से हजारों जरूरतमंदों की सहायता हुई है। इस सेवा अभियान में पल्लवी वर्मा, अनुराधा मौर्य, विनय तिवारी और अन्य सहयोगकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
btnimage