एलडीए: जानकीपुरम में आश्रयहीन भवन से अवैध कब्जा हटाया

लखनऊ विकास प्राधिकरण की टीम द्वारा गुरूवार को जानकीपुरम के सेक्टर-जे में स्थित आश्रयहीन भवन से अवैध कब्जा हटाया गया।

अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि जानकीपुरम के सेक्टर-जे स्थित आश्रयहीन भवन संख्या-1/848 में अवैध कब्जा था। प्रभारी सम्पत्ति अधिकारी देवांश त्रिवेदी के नेतृत्व में अभियंत्रण खण्ड-5 के अधिशासी अभियंता राजकुमार व उनकी टीम द्वारा स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से अवैध कब्जेदार को हटाकर भवन को खाली करा लिया गया। उन्होंने बताया कि भवन को प्राधिकरण द्वारा अपने कब्जे में ले लिया गया है और इसका मालिकाना हक प्राधिकरण का है।

Related Articles

Back to top button
btnimage