मोहनलालगंज से गौरीगंज तक DRM का सघन निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
अमृत भारत स्टेशन योजना: यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था की हुई समीक्षा

15 मई 2026 को उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, सुनील कुमार वर्मा द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना (ABSS) के अंतर्गत विकसित किए जा रहे मोहनलालगंज, बछरावाँ एवं गौरीगंज स्टेशनों का विस्तृत एवं सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यात्री सुविधाओं, संरक्षा व्यवस्था, परिचालन प्रणाली एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का परीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने मोहनलालगंज स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की गुणवत्ता परखी गई। उन्होंने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म, स्टेशन भवन, परिचालन व्यवस्था एवं निर्माण कार्यों का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया तथा कार्यों को निर्धारित मानकों एवं समयसीमा के अनुरूप पूर्ण करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान लेवल क्रॉसिंग संख्या 193-C पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी से संवाद किया एवं कार्यप्रणाली के ज्ञान को परखा एवं बूम बैरियर का निरीक्षण कर संरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश दिए । साथ ही निगोहा–कनकहा रेलवे स्टेशन के मध्य स्थित अंडरपास एवं लेवल क्रॉसिंग संख्या 188 C/2E का भी निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इसके उपरांत मंडल रेल प्रबंधक द्वारा बछरावाँ और गौरीगंज स्टेशन का गहनता से निरीक्षण किया गया। स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, टिकटिंग व्यवस्था, परिचालन प्रणाली, RPF, सर्कुलेटिंग एरिया एवं सभी प्लेटफॉर्मों का विस्तृत जायजा लिया गया। स्टेशन विकास कार्यों की प्रगति का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों को कार्यों में गुणवत्ता एवं गति बनाए रखने, स्टेशन परिसर की स्वच्छता, संरक्षा एवं यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया । मंडल रेल प्रबंधक ने निरीक्षण के दौरान कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशनों का आधुनिकीकरण एवं यात्री सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
इस निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री समार्थ गुप्ता सहित अन्य शाखाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।








