मंडल रेल प्रबंधक ने आलमनगर प्रशिक्षण केंद्र एवं वंदे भारत मेंटेनेंस शेड का किया निरीक्षण

मंडल रेल प्रबंधक ने आलमनगर प्रशिक्षण केंद्र एवं वंदे भारत मेंटेनेंस शेड का किया निरीक्षण

लखनऊ, 14 नवम्बर, 2026

14 नवम्बर 2026 को मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ सुनील कुमार वर्मा ने आलमनगर में स्थित प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र के पुराने भवन का नवीनीकरण एवं आवश्यक सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण केंद्र को सुव्यवस्थित एवं आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करते हुए पुनः बेहतर ढंग से तैयार किया जाए, ताकि रेल कर्मचारियों को प्रशिक्षण संबंधी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

 

इसके उपरांत मंडल रेल प्रबंधक ने चारबाग स्थित वंदे भारत मेंटेनेंस शेड का निरीक्षण किया। उन्होंने शेड में उपलब्ध विभिन्न व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का जायजा लिया तथा वंदे भारत एक्सप्रेस के कोचों के रखरखाव एवं अनुरक्षण कार्यों की समीक्षा की। आज नवनिर्मित वंदे भारत शेड की सिक लाइन चालू हुई जिसमे इस अवसर पर एक कोच के मरम्मत कार्य भी शुरू हुआ । उन्होंने कोचों के नियमित रखरखाव एवं अनुरक्षण कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (कैरिज एंड वैगन) फणीन्द्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage