मुस्कान सिटी की मुश्कुराहट पर एलडीए ने चलाया बुलडोजर, बाकियों पर रहम

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-3 की टीम ने की कार्यवाही
प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही थी अवैध प्लाटिंगएलडीए
के दस्ते ने स्थल पर बनी सड़कें, नाली, बाउन्ड्रीवॉल व साइट ऑफिस आदि किये ध्वस्त
लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा शहर में अवैध निर्माण/प्लाटिंग के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में गुरूवार को प्रवर्तन जोन-3 की टीम ने पारा में मोहान रोड पर लगभग 10 बीघा जमीन पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया।

प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि मोहम्मद सलीम व अन्य द्वारा पारा थानाक्षेत्र में मोहान रोड पर ग्राम-ग्वालपुर में लगभग 10 बीघा जमीन पर अवैध प्लाटिंग करते हुए मुस्कान सिटी नाम से कालोनी विकसित की जा रही थी। जिसके विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित किया गया था। उक्त प्रकरण में सुनवाई का अवसर दिये जाने के बाद भी विपक्षी द्वारा निर्माण/विकास कार्य के सम्बंध में कोई स्वीकृत तलपट मानचित्र/अनुज्ञा प्रस्तुत नहीं की गयी। इस पर विहित न्यायालय द्वारा ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किये गये थे।
इसके अनुपालन में सहायक अभियंता वाई0पी0 सिंह के नेतृत्व में अवर अभियंता भरत पाण्डेय, भानु प्रताप वर्मा व प्रमोद पाण्डेय द्वारा प्राधिकरण पुलिस व स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से अवैध प्लाटिंग के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करायी गयी। इस दौरान स्थल पर बनी सड़कें, नाली, बाउन्ड्रीवॉल व साइट ऑफिस आदि को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।








