लखनऊ के पारा में ‘ऑपरेशन सेफ राइड’ तेज, ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन शुरू, पारा पुलिस सक्रिय
क्यूआर कोड से होगी चालक की पहचान, सत्यापन नहीं कराने वालों पर होगी कार्रवाई

लखनऊ।
लखनऊ शहर में यात्रियों की सुरक्षा और अवैध ई-रिक्शा पर नियंत्रण के लिए ‘ऑपरेशन सेफ राइड’ अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सभी ई-रिक्शा स्वामियों और चालकों का सत्यापन कराया जा रहा है। वहीँ शुक्रवार की शाम को पारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत डॉक्टर खेड़ा चौकी इंचार्ज और पुलिसकर्मी विभिन्न क्षेत्रों में ई-रिक्शा चालकों के दस्तावेजों की जांच की.
सत्यापन के बाद प्रत्येक चालक का डाटा जनरेट कर एक क्यूआर कोड तैयार किया जाएगा। यह क्यूआर कोड ई-रिक्शा में चस्पा किया जाएगा, जिससे पुलिस और यात्री आसानी से चालक की पहचान कर सकेंगे।

अभियान को सफल बनाने के लिए पारा पुलिस भी मैदान में उतरी। इंस्पेक्टर पारा के मार्गदर्शन में डॉक्टर खेड़ा चौकी इंचार्ज, कॉस्टेबल और पारा पुलिस टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में ई-रिक्शा चालकों के दस्तावेजों की जांच की।
पुलिस का कहना है कि सत्यापन न कराने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ‘ऑपरेशन सेफ राइड’ का मकसद शहर में ई-रिक्शा संचालन को पारदर्शी और सुरक्षित बनाना है।








