एलडीएः काकोरी व दुबग्गा में 50 बीघा क्षेत्रफल में 10 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने गुरूवार को काकोरी व दुबग्गा थानाक्षेत्र में अनियोजित विकास के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 50 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 10 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।
प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह ने बताया कि काकोरी के ग्राम-बरकटाबाद में अभियान चलाया गया। इस दौरान धनंजय तिवारी, उदय यादव, सुनील यादव, शिवानंद, मुन्ना, नागेन्द्र, विनोद कुमार व अन्य द्वारा लगभग 35 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 06 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।
प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह ने बताया कि दुबग्गा थानाक्षेत्र के ग्राम-मौरा, बरावन कला, शेखपुरवा प्रेमराज एवं हलवापुर में अभियान चलाया गया। इस दौरान राधेश्याम, फकरूद्दीन, डॉ0 इशहाक, मोहम्मद नदीम, शकील व अन्य द्वारा लगभग 15 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 04 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।








