एलडीएः किराये की सम्पत्तियों के फ्री-होल्ड निबंधन के लिए विशेष कैम्प : सचिव विवेक श्रीवास्तव

लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा किराये की सम्पत्तियों का निबंधन, फ्री-होल्ड एवं नामांतरण किया जा रहा है। इस प्रक्रिया को और अधिक सरल एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से प्राधिकरण भवन में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

एलडीए के सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसे किरायेदार, जिन्होंने अभी तक अपने पक्ष में सम्पत्ति क्रय नहीं की है। वे प्राधिकरण भवन स्थित यूको बैंक से रेंट की विक्रय पुस्तिका खरीदकर नियमानुसार आवेदन कर सकते हैं। वहीं, जिन किरायेदारों ने सम्पत्ति का लीज होल्ड निबंधन करा लिया है। वह एलडीए की वेबसाइट पर जनहित सेवा के माध्यम से फ्री-होल्ड निबंधन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि पेपर मिल कालोनी की सम्पत्तियों के फ्री-होल्ड निबंधन के लिए दिनांक-17 जून एवं 18 जून, 2026 को प्राधिकरण भवन के कमेटी हॉल में 02 दिवसीय विशेष शिविर लगाया जाएगा। इसके अलावा रेंट अनुभाग की अन्य समस्त योजनाओं के लिए दिनांक-19 जून, 20 जून एवं 22 जून, 2026 को 03 दिवसीय विशेष शिविर लगाया जाएगा।

उन्होंने सभी पात्र लोगों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपनी सम्पत्तियों के फ्री-होल्ड निबंधन की प्रक्रिया पूर्ण कराएं। इससे सम्पत्ति सम्बंधी अभिलेखों का नियमितीकरण होने के साथ भविष्य में किसी भी प्रकार की प्रशासनिक अथवा विधिक असुविधा से भी बचा जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage