UPCM मंत्रिमंडल के आबकारी मंत्री तमिलनाडु के राज्यपाल और CM को कुम्भ-2019 हेतु आमंत्रित करेंगे

लखनऊ (04 जनवरी, 2019)।
UPCM मंत्रिमंडल के आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह कुम्भ मेला-2019 के प्रचार-प्रसार के सम्बन्ध में कल दिनांक 03 जनवरी 2019 को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के लिए रवाना हुए।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार आबकारी मंत्री आज पूर्वान्ह 11ः00 बजे तमिलनाडु के राज्यपाल से भेंट करेंगे और उनको कुम्भ मेला-2019 हेतु आमंत्रित करेंगे।

आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह 05 जनवरी को अपरान्ह् 2ः00 बजे ‘ताज क्लब हाउस’ में प्रेसवार्ता करेंगे। इसके साथ ही सायं 5ः00 बजे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री आवास पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से मिलकर आमंत्रण पत्र एवं लोगो भेंट करके कुम्भ मेला-2019 में आगमन हेतु आमंत्रित करेंगे।

Related Articles

Back to top button
btnimage