UPCM मंत्रिमंडल के मंत्री आशुतोष टण्डन ने उत्तराखण्ड CM को कुम्भ-2019 में आने का निमंत्रण दिया

उत्तराखण्ड (03 जनवरी, 2019)।
UPCM मंत्रिमंडल के चिकित्सा शिक्षा व प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशुतोष टण्डन ने देहरादून में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से भेंट कर, उन्हें UPCM की ओर से प्रयागराज में आयोजित ‘कुम्भ-2019’ में पधारने का आमंत्रण दिया।
इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा व प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशुतोष टण्डन ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री को UPCM द्वारा प्रेषित आमंत्रण पत्र प्रदान किया एवं अंगवस्त्र और काफी टेबल बुक देकर आमंत्रण-मान दिया। उन्होंने कुम्भ की सूचनाओं से युक्त विविध साहित्य भी भेंट की।









