सरथुआ में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया वृहद वृक्षारोपण, एक पेड़ माँ के नाम का दिया संदेश
’जल जीवन मिशन से लाभान्वित ग्रामीणों से किया सीधा संवाद’ ₹251.04 लाख की पाइप पेयजल योजना से 569 परिवारों को मिल रहा स्वच्छ जल

उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ग्राम पंचायत सरथुआ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में वृहद वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन का संकल्प दिलाया।
- एक पेड़ माँ के नाम अभियान की शुरुआत जल शक्ति मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी अभियान एक पेड़ माँ के नाम के अंतर्गत तीन बच्चों और उनकी माताओं के साथ मिलकर पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और वृक्षारोपण एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, जो हमारे समृद्ध और सतत भविष्य की आधारशिला हैं। उन्होंने ग्रामीणों से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
पेयजल योजना से बदल रहा ग्रामीणों का जीवनकार्यक्रम के दौरान सरथुआ ग्रामीण पाइप पेयजल योजना की उपलब्धियों को सराहा गया। ₹251.04 लाख की लागत से निर्मित इस योजना के माध्यम से सरथुआ एवं मोहिद्दीनपुर के 569 परिवारों को नियमित, स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्राम प्रधान ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से ग्रामीणों को नियमित जल आपूर्ति मिल रही है और हाल ही में 5-6 नए घरेलू नल कनेक्शन भी जोड़े गए हैं।ग्रामीण महिलाओं से सीधा संवादजल शक्ति मंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं, बच्चों और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। स्थानीय महिलाओं ने बताया कि अब उन्हें प्रतिदिन तीन बार नियमित जलापूर्ति प्राप्त होती है। इससे उनके समय और श्रम की भारी बचत हुई है, साथ ही परिवारों के स्वास्थ्य और जीवन स्तर में बड़ा सुधार आया है।
ग्रामीणों ने घर-घर पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया।वरिष्ठ अधिकारियों की रही उपस्थितिइस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग), प्रबंध निदेशक (उत्तर प्रदेश जल निगम-ग्रामीण), कार्यकारी निदेशक (राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन-एसडब्ल्यूएसएम), विभागीय अधिकारी तथा कार्यदायी संस्था एनसीसी लिमिटेड के प्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।








