#UPSRTC : आरएम आर.के. त्रिपाठी ने चारबाग/उप नगरी डिपो कार्यशाला का निरिक्षण किया

क्षेत्रीय प्रबंधक लखनऊ क्षेत्र द्वारा लखनऊ क्षेत्र के चारबाग/उप नगरी डिपो कार्यशाला का निरिक्षण तथा बसों की चेकिंग : रमेश त्रिवेदी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम लखनऊ क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक आर.के. त्रिपाठी एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ( वित्त ) सूर्या प्रकाश शुक्ला उत्तर प्रदेश परिवहन निगम लखनऊ क्षेत्र द्वारा लखनऊ क्षेत्र चारबाग/उप नगरी डिपो कार्यशाला का निरिक्षण 08 अगस्त 2024 गुरुवार को किया गयाl

निरिक्षण उपरान्त डियूटी पर उपस्थित वरिष्ठ फोरमैन /कनिष्ठ फोरमैन चारबाग /उपनगरीय डिपो कार्यशाला को डिपोज की ऑफ रोड वाहनों की संख्या को शीघ्रति शीघ्र शून्य करने के निर्देश दिये गये तथा डिपो कार्यशाला परिसर व बसों की साफ सफाई उच्च स्तरीय कराये जाने के भी निर्देश दिये गयेl

उक्त के अतरिक्त क्षेत्रीय प्रबंधक आर के त्रिपाठी एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (वित्त) सूर्या प्रकाश शुक्ला द्वारा लखनऊ – रायबरेली, प्रयागराज मार्ग पर संचालित बसों का क्षेत्रीय चेकिंग दल की यातायात निरीक्षक जमीला खातून, सहायक यातायात चंदन गिरी के साथ निरिक्षण भी किया गयाl

बसों के निरिक्षण के दौरान चालकों/परिचलको को निर्धारित वर्दी (नेम प्लेट सहित) में डियूटी करने प्रत्येक स्टापेज़ से यात्रियों को बस में चढ़ने आय में वृद्धि किये जाने व यात्रियों से मृदुल व्यवहार किए जाने एवं वृद्ध यात्रियों को बस में चढ़ने व उनका सामान उतारने – चढ़ाने में सहायता किये जाने हेतू निर्देशित किया गया सभी फोटोज रामबालक (क्षेत्रीय कार्यालय) के माध्यम से प्राप्त हुई l

Related Articles

Back to top button
btnimage