कांग्रेस के लिए सीने में खाई 3 गोली, फिर भी कट गया टिकट, ये कैसा न्याय?

मैनपुरी।
कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा सीट करहल से शिशुपाल सिंह यादव का टिकट के बाद मौहाल गरमा गया है। कांग्रेस पार्टी द्वारा करहल विधानसभा से जब से ज्ञानवती यादव को प्रत्याशी घोषित किया गया तब से कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर नारेबाजी करना शुरू कर दिया। जिला प्रभारी मोहम्मद राशिद और प्रदेश महासचिव अनिल यादव का पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका। साथ ही करहल विधानसभा प्रत्याशी ज्ञानवती यादव का भी कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला फूंका गया।
कांग्रेस नमक का नहीं उतार पाई कर्ज:
मैनपुरी के विधानसभा सीट करहल निवासी शिशुपाल सिंह यादव पर 2016 में राहुल गांधी के कार्यक्रम की होर्डिंग ले जाते समय जानलेवा हमला हुआ था जिसमें शिशुपाल सिंह यादव को सीने में 3 गोली लगी थी जो आज भी उनके सीने में हैं। घटना में उनका प्राइवेट गनर भी मारा गया था। इसके बाद भी कांग्रेस पार्टी ने 2022 में शिशुपाल सिंह यादव को करहल विधानसभा से प्रत्याशी नहीं बनाया। जिसके कारण भारी विरोध के बाद करहल विधानसभा प्रत्याशी ज्ञानवती यादव का कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला फूंका गया।
प्रत्याशी का फूंका पुतला:
आपको बता दें हाईकमान से प्रत्याशी बदलने की मांग की गई है। इस दौरान सुखवीर सिंह, सरगम शाक्य, शिवराज सिंह, मुंशीलाल, अनुपम, अंजना, जगदीश, सुनील, मुन्ना, रमेशचन्द्र वर्मा और राहुल यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।









