स्वाति और दया शंकर में खींचतान के बीच देवेंद्र तिवारी बीजेपी से मार सकते हैं बाजी

लखनऊ से सरोजनी नगर विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है क्योंकि मंत्री स्वाति और दया शंकर में खींचतान के बीच भारतीय किसान मंच के देवेंद्र तिवारी भाजपा प्रत्याशी के रूप में बाजी मार सकते हैं। इस बार सरोजनी नगर विधानसभा सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह जनता को तय करेगी।

2017 में सरोजनी नगर में कुल 37.31 प्रतिशत वोट पड़े। आपको बता दें कि सरोजनीनगर में लगभग 1 लाख ब्राह्मण वोटर है जिसके चलते देवेंद्र तिवारी पर भाजपा अपना दाव खेल सकती है।

सूत्रों के हवाले से लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा से भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी उर्फ रिंकू को बीजेपी अपना प्रत्याशी बना सकती है।

भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी काफी समय से दिल्ली में बीजेपी के बड़े नेताओं के सम्पर्क में है। साथ ही उन्होंने गौशाला/गौवंश संरक्षण को लेकर सरकार से लगातार कोशिश कर रहे हैं और सरकार ने भी उनकी इस मुहिम हो सफल बनाया है।

भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी की पहचान किसानों और गौशाला के मुद्दे पर मुहिम से बनी है। साथ ही देवेंद्र तिवारी की ब्राह्मण वोट बैंक में गहरी पैठ भी है।

क्या कहते हैं भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी:
भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी का खुद कहना है कि भाजपा इस बार उनको लखनऊ की सरोजनीनगर से अपना प्रत्याशी घोषित करेंगी और जनता के बीच मजबूत प्रतिनिधि विजय होकर विधानसभा का विकास करेंगे।

मतदान की तारीख: बुधवार, 23 फरवरी 2022
मतगणना की तारीख: गुरुवार, 10 मार्च 2022

Related Articles

Back to top button
btnimage