ब्राह्मणों के आक्रोश और बहुतायत वोटर संख्या देख अयोध्या छोड़ गोरखपुर भागे मुख्यमंत्री: अंशू अवस्थी

लखनऊ।
जातिवादी मुख्यमंत्री की सरकार में 750 से ज्यादा ब्राह्मणों की हत्या हो गयी। भाजपा सरकार बार-बार अपराधियों को बचाती रही।

मुख्यमंत्री ने जाति देखकर कार्यवाही की,जाति देखकर बुलडोजर से गाड़ी-घर तोड़े गए, ब्राम्हण समाज को अपनी जातिवादी सोच से मुख्यमंत्री जी के भाजपा सरकार ने प्रताड़ित किया। इसीलिए उनके अंतर्मन ने अयोध्या की सीट पर ब्राह्मण बहुतायत वोटर संख्या को देखकर हार के खौफ के डर से अयोध्या छोड़, गोरखपुर चुना।

लेकिन गोरखपुर की जनता भी मुख्यमंत्री जी को स्वीकार करने वाली नहीं, क्योंकि उनके मुख्यमंत्रित्व काल में गोरखपुर में बिना ऑक्सीजन बच्चों की मौत हो गई।

बारिश में सड़को पर नावें चलीं, और गोरखपुर के किसानों के साथ अन्याय हुआ।

Related Articles

Back to top button
btnimage