रग्‍बी इंडिया के प्रसिडेंट ने सीएम नीतीश को जमकर सराहा, बोले एशियाई रग्बी चैंपियनशिप से बिहार बनाएगा नई पहचान

12 देशों की टीमें आएंगी, वैश्विक आयोजन की मेज़बानी को तैयार बिहार! राहुल बोस बोले– "खेलों में बदलाव दिख रहा है"

  • रग्‍बी इंडिया के प्रेसिडेंट राहुल बोस बोले– बिहार में रग्बी का भविष्य सुनहरा, एशियन चैंपियनशिप से चमकेगा राजगीर

रग्‍बी इंडिया प्रेसडिंट की मुख्य बात

  • 9-10 अगस्त को राजगीर में होगी अंडर-20 एशियन रग्बी 7 चैंपियनशिप
  • बिहार के राजगीर में 12 देशों की टीमें लेंगी हिस्सा : राहुल बोस
  • राहुल बोस ने बिहार सरकार की खेल नीति और इंफ्रास्ट्रक्चर की तारीफ की
  • राजगीर का स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा : राहुल बोस
  • बीएसएसए का सहयोग अहम : रग्‍बी इंडिया प्रेसिडेंट

पटना/राजगीर, 3 अगस्‍त।
बिहार खेल क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पड़ाव पर खड़ा है। राजगीर में 9 और 10 अगस्त को पहली बार अंडर-20 एशियन रग्बी सेवन चैंपियनशिप 2025 का आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन में 12 देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। इस भव्य आयोजन को लेकर देश के जाने-माने पूर्व रग्बी खिलाड़ी और फिल्म अभिनेता राहुल बोस ने उत्साहपूर्वक प्रतिक्रिया दी है।

खेल का आयोजन जागरूकता का प्रमाण : राहुल बोस

रग्‍बी इंडिया के अध्‍यक्ष राहुल बोस ने इस आयोजन को लेकर खुशी जाहिर की है। उन्‍होंने बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा, हमें बहुत खुशी हो रही है कि अंडर-20 एशियन रग्बी 7 चैंपियनशिप का संस्करण बिहार में आयोजित हो रहा है। यह आयोजन राज्य में खेल के प्रति बढ़ती जागरूकता और बेहतर होती बुनियादी संरचना का प्रमाण है। उन्होंने आगे कहा कि इस आयोजन से रग्बी को नई पहचान मिलेगी और बिहार का खेल मानचित्र पर एक नया मुकाम स्थापित होगा।

नीतीश सरकार की खेल नीति की प्रशंसा

रग्‍बी इंडिया के प्रेसिडेंट राहुल बोस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में खेलों के क्षेत्र में हो रहे विकास की सराहना की और कहा कि, राजगीर में बना स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप है, जहां खिलाड़ियों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं मौजूद हैं। नीतीश सरकार ने रग्बी समेत सभी खेलों के लिए जो इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया है, वह काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (बीएसएसए) की भूमिका की भी खुलकर तारीफ की। उन्‍होंने कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने में बीएसएसए का योगदान बेहद अहम रहेगा।

खेलों से नई पहचान बना रहा बिहार

राहुल बोस ने उम्मीद जताई कि यह चैंपियनशिप न केवल रग्बी के विकास में योगदान देगी, बल्कि राज्य में खेल संस्कृति को भी नई ऊंचाई देगी। उन्होंने राज्‍य के युवाओं से आह्वान किया कि वे इस आयोजन को एक उत्सव की तरह लें और खेल भावना को और मजबूत करें। उन्‍होंने यह भी कहा कि बिहार में खेल के ऐसे आयोजन इस प्रदेश को नई पहचान दे रहे हैं

Related Articles

Back to top button
btnimage