नगर आयुक्त गौरव कुमार ने किया शिवरी प्लांट का निरीक्षण, इंजीनियरिंग विभाग के कार्यों की समीक्षा की

गौरव कुमार ने इंजीनियरिंग विभाग को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और सभी कार्यों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अधूरे पड़े कार्यों की सूची तैयार कर तत्काल प्राथमिकता के आधार पर उन्हें पूरा किया जाए। नगर आयुक्त ने उपस्थित अधिकारियों से शहर में चल रही विकास योजनाओं के अपडेट भी मांगे और समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शनिवार शाम को नगर निगम के शिवरी प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लांट की कार्यप्रणाली का गहन अवलोकन किया और वहां की व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम के इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई।
गौरव कुमार ने इंजीनियरिंग विभाग को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और सभी कार्यों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अधूरे पड़े कार्यों की सूची तैयार कर तत्काल प्राथमिकता के आधार पर उन्हें पूरा किया जाए। नगर आयुक्त ने उपस्थित अधिकारियों से शहर में चल रही विकास योजनाओं के अपडेट भी मांगे और समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
बैठक में विशेष रूप से सीवर, सड़क निर्माण, जल निकासी और सफाई व्यवस्था के कार्यों पर चर्चा हुई। नगर आयुक्त ने कहा कि नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के अंत में नगर आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे फील्ड विजिट बढ़ाएं, कार्यस्थलों पर नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें और जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करें।
नगर निगम का यह प्रयास शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुंदर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, डॉ. अरविंद कुमार राव, चीफ इंजीनियर (सिविल) महेश वर्मा, चीफ इंजीनियर (आरआर) मनोज प्रभात सहित अभियंत्रण खंड के समस्त अभियंता के समस्त अभियंता उपस्थित रहे। बैठक में नगर आयुक्त ने विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की और समयबद्ध तरीके से कार्यों को पूर्ण करने पर जोर दिया।

Related Articles

Back to top button
btnimage