अनिल राजभर: गाजीपुर के जमानिया में जनविश्वास यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने गाजीपुर के जमानिया जनविश्वास यात्रा की सभा में कहा कि जब से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से यूपी में गरीबों की सुनवाई हो रही है। गरीबों की सरकार ने सबको स्वाभिमान और आत्मसम्मान से जीने का अवसर दिया है। गरीब, पिछड़े, वंचित सभी को मोदी और योगी की गरीब कल्याण की योजनाओं का सीधा लाभ, बिना किसी बाधा के मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी ने ही गरीब और समाज के कमजोर वर्ग को राजनीति करने का अवसर दिया उन्हें राजनैतिक रूप से ताकत दी। मोदी जी ने राजनीति की जातिवादी दशा को बदलने का काम किया है। आज सभी देशवासी मोदी जी के प्रति अपना विश्वास जताते हैं। उन्होंने कहा कि राजभर समाज को जितना सम्मान बीजेपी ने दिया है उतना सम्मान किसी और पार्टी ने नहीं दिया। समाज की राजनीति करने वाले दूसरे दलों के नेता अपने स्वार्थ के आगे समाज के स्वाभिमान और आत्मसम्मान को ठेंगे पर रख दिया। महाराज सुहेलदेव राजभर को प्रतिष्ठित करने का काम भी बीजेपी ने ही किया है।
इस अवसर पर सभा को सम्बोधित करते हुए सहकारिता राज्य मंत्री डा संगीता बलवंत ने कहा की अगर किसी गरीब परिवार के बेटी को विधायक और मंत्री बनाने का अगर श्रेय जाता है तो वह है भारतीय जनता पार्टी भारतीय जनता पार्टी समाज मे कभी कोई भेद भाव की राजनीति नही करती वह सदैव हर जाति,धर्म, वर्ग को विश्वास मे लेकर सबका विकास करती है। उन्होंने कहा की यह बात है सोलहो आना सच्ची, भारत में भाजपा ही सबसे अच्छी।
मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा की भारतीय जनता पार्टी की सरकार से पहले प्रदेश मे जातिय दंगे होते थे।गरीबों की अच्छी जमीनों पर पुर्व की सरकार के लोगो की नजरें होती थी। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने माफियाओं और गुंडों की अवैध जमीनों पर बुल्डोजर चला कर उनकी बोलती बंद कर दी है। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा की माफियाओं गुंडों की आज बोलती बंद है हमारी सरकार बिना भेदभाव सबके कल्याण के लिए योजनाओं का निर्माण करती है। जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी के प्रति विश्वास भाव से उमड़ा यह जनसैलाब गाजीपुर जनपद की सभी सातों सीटों पर विजय का उत्साह दिख रहा है।








