बिहार में 9 और 10 अगस्त, 2025 को एशिया रग्बी (अंडर-20) चैंपियनशिप-2025 का आयोजन

एशिया रग्बी (अंडर-20) चैंपियनशिप-2025 प्रतियोगिता में 09 देशों की 16 टीमें भाग लेंगी

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बताया कि बिहार में पहली बार 9 एवं 10 अगस्त, 2025 को राज्य खेल अकादमी-सह-बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर के परिसर में ‘एशिया रग्बी (अंडर-20) चैंपियनशिप-2025 का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 09 देशों की 16 टीमें भाग लेंगी।

भारत के साथ-साथ चीन, संयुक्त अरब अमीरात, हांगकांग, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, श्रीलंका, मलेशिया एवं नेपाल की टीमें इस प्रतियोगिता में शामिल होंगी।

आज 1, अणे मार्ग में इस चैंपियनशिप के ‘शुभंकर‘ एवं ‘प्रतीक‘ का अनावरण किया। इस दौरान रग्बी इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रख्यात अभिनेता श्री राहुल बोस जी भी उपस्थित रहे।

यह आयोजन बिहार में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस आयोजन के माध्यम से राज्य में खेलों की बुनियादी संरचना को और मजबूत करने तथा युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage