जलशक्ति मंत्री ने हरदोई में संचालित बाढ़ नियंत्रण कार्याे का स्थलीय निरीक्षण किया

जलशक्ति मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह द्वारा जनपद हरदोई की संभावित बाढ़ से निपटने के लिए बाढ़ कार्याे के स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होने सर्व प्रथम मंत्री ने ग्राम कटरी परसौला का निरीक्षण किया।

 

इस दौरान अधिशासी अभियन्ता अखिलेश कुमार गौतम द्वारा अवगत कराया गया कि परियोजना के अन्तर्गत 1752 मीटर लम्बाई में पॉच अदद जिओ बैग स्पर एवं 18 अदद परक्यूपाइन स्पर के निर्माण का कार्य प्रस्तावित किया गया है। कार्य स्थल की आवश्यकता के अनुसार 16 अदद परक्यूपाइन स्पर एवं 05 अदद जिओं बैग स्पर का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। प्रस्तावित लम्बाई 1752 मीटर में जिओं बैग गैबियन में लगाने का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। नदी के किनारों को कटान से सुरक्षित रखने हेतु चापा ग्रास लगाने का कार्य प्रगति पर है। मानसून आने के साथ ग्रास लगाने का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा।

 

उन्होंने परक्यूपाइन में नदी का जल स्तर बढने के पूर्व जंगल भरने का कार्य एवं घास लगाने के कार्य को पूर्ण करने के निर्देश अधिशासी अभियन्ता अखिलेश गौतम को दिये। उन्होने कहा कि उ0प्र0 सरकार बाढ़ नियंत्रण के सम्बन्ध में पूरी सतर्कता बरत रही है। ग्रामीणों ने मा0 मंत्री को गंगा नदी से विगत वर्षाे में हुए कटान को रोकने के सफल प्रयास के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

ग्राम छितरामऊ में निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया कि परियोजना के अन्तर्गत ग्राम छितरामऊ में 382 मीटर की लम्बाई में कटान निरोधक कार्य के रूप में 09 अदद परक्यूपाइन स्पर कार्य प्रस्तावित किया गया था। स्पर निर्माण के कार्य पूर्ण कर लिये गये है। नदी कें किनारों को कटान से सुरक्षित रखने हेतु चापा ग्रास लगाने का कार्य प्रगति पर हैं। मानसून आने के साथ ग्रास लगाने का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। ग्रामीणों ने मा0 मंत्री जी को गर्रा नदी से विगत वर्षाे में ग्राम मानीमऊ, बम्हटापुर, जनियामऊ, टडौरा, छितरामऊ, कहारटोला, बाबरपुर, मिरकापुर, मोहद्दीनपुर एवं नोनखरा दक्षिणी में हो रहे कटान को रोकने के सफल प्रयास के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

सांसद हरदोई जय प्रकाश एवं विधायक सवायजपुर द्वारा जनपद में गर्रा, राम गंगा, गंगा, नीलम एवं गम्भीरी नदी से तहसील सवायजपुर एवं बिलग्राम में होने वाली बाढ़ समस्याओं के सम्बन्ध में मंत्री को अवगत कराया एवं नदी से कटाव की समस्याओं के समाधान हेतु कराये गये कार्याे की सफलता के सम्बन्ध में भी अवगत कराया गया।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने अवगत कराया कि गत वर्ष गंगा नदी में हो रहे कटाव की रोकथाम हेतु कराये गये ड्रेजिंग कार्य एवं अन्य कटाव निरोधक कार्य की सफलता के साथ साथ इस वर्ष कराये जा रहे कटाव निरोधक कार्य की जानकारी मंत्री जी को दी गयी।

 

इस दौरान सांसद जय प्रकाश, सौरभ कुमार मिश्र, विधायक सवायजपुर माधवेन्द्र प्रताप सिंह एवं जिलाधिकारी अविनाश कुमार, उप जिलाधिकारी बिलग्राम राहुल कश्यप विश्वकर्मा, उप जिलाधिकारी सवायजपुर राकेश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage