रक्षाबंधन पर बहन बेटियों को बीमा का अनमोल उपहार: अनुज कुमार सिंह
रक्षाबंधन पर बहन बेटियों को बीमा का अनमोल उपहार देखकर उनके भविष्य को सुगम तथा सुदृढ़ बनाकर भारतवर्ष के स्मार्ट नागरिक बने- अनुज कुमार सिंह

अयोध्या।
अपने भाईयों एवं साथियों से आज के आधुनिक परिवेश के सम्बंध में कहना चाहता हूँ कि हर व्यक्ति स्मार्ट दिखना व स्मार्ट काम करना चाहता है लेकिन उसके लिए आवश्यकता है, स्मार्ट सोच एवं स्मार्ट योजना की जिसमें भारतीय ,डाक विभाग आपके साथ है और अपने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आपके वर्तमान को सुदृढ़ एवं भविष्य को सुरक्षित करता है।
अपने साथियों एवं अनुजों से आशा करता हूँ कि आगामी रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अपनी बहनों को सुकन्या समृद्धि एवं भार्या/परिवार को लोक भविष्य निधि खातों / डाक जीवन बीमा का अनमोल उपहार देकर उनके भविष्य को सुगम तथा सुदृढ़ बनाकर भारतवर्ष के स्मार्ट नागरिक बनें।
डाक विभाग की स्मार्ट योजनाओं के द्वारा सुनियोजित रूप से बचत करके निश्चित अवधि के बाद मनवांछित राशि प्राप्त करके जीवन में आगे बढ़ सके । डाक विभाग के माध्यम से विदेश में रहने वाले अपने परिवार के सदस्यों एवं परिचितों को किफायती दामों पर सुगमता से पत्र या पार्सल भेजकर उनके करीब आ सकते हैं।
इसी के तहत डाक विभाग फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज कार्यक्रम के अनुपालन में साइकिल रैली का आयोजन कर रही है जो प्रधान डाकघर से निकलकर नगर क्षेत्र में लोगों को सेहत के प्रति जागरुक करते हुए वापस प्रधान डाकघर पर आकर समाप्त हो जाएगी जिसको मंडल अधीक्षक एच के यादव के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा कार्यक्रम का समय सुबह 8:00 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर तक चलता रहेगा।
उक्त जानकारी प्रधान डाकघर के सीनियर पोस्टमास्टर अनुज कुमार सिंह ने दी








