आधार कार्ड बनाने के नाम पर वसूली की सूचना पर पहुंचे एसडीएम, लगाई फटकार

हरदोई (पाली)।
आधार बनवाने को लेकर जनपद हरदोई के पाली नगर के डाक घर में महीनों से चक्कर काट रहे छात्रों की समस्या को देखते हुए एबीवीपी के जिला संयोजक ऋषभ कात्यायन द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की गई थी। जिसका संज्ञान लेकर पाली डाकखाना पहुँचे।

सवायजपुर एसडीएम से आधार के नाम पर की जाने वाली वसूली की शिकायत लोगों ने की। वहीं डाक कर्मियों की लचर कार्यप्रणाली को देखते हुए एसडीम ने उप डाकपाल को करारी फटकार लगाई।

पाली नगर मे स्थित उप डाकघर में तैनात डाक कर्मियों की लचर कार्यप्रणाली के चलते छात्रवृत्ति समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक आधार कार्ड बनवाने के लिए महीनों से डाकघर के चक्कर काट रहे। सैकड़ो परेशान छात्रों की समस्या का संज्ञान लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक ऋषभ कात्यायन द्वारा अपर जिलाधिकारी, एसडीएम सवायजपुर से शिकायत गई थी।

आज सोमवार को छात्रों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पाली थाना अध्यक्ष विनोद कुमार गोस्वामी ने हंगामा कर रहे छात्रों को शांत किया। जिसके परिपेक्ष में सोमवार को एसडीएम दीपक कुमार वर्मा ने एबीवीपी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना।

इसी दौरान भोरापुर गाँव निवासी परमेश्वर व बृजपाल ने बात करने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की। आधार कार्ड के बदले डाक कर्मी हम लोगों से 200 से ₹500 वसूलते हैं। जिसको सुनकर उनका पारा चढ़ गया, उन्होंने डाक कर्मियों की लचर कार्यप्रणाली को देखकर एसडीम ने उप डाकपाल राधेश्याम को चेतावनी देते हुए कहा कि डाकघर के पास दलाल दिखाई न पड़े, नहीं तो तुम्हारे विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
btnimage