उप मुख्यमंत्री ने ‘एक शाम मजदूर भाइयों के नाम’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया

लखनऊ (10 जुलाई, 2019)।
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, महापौर संयुक्ता भाटिया, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, महेंद्र सिंह, बलदेव सिंह औलख ने उम्मीद संस्था द्वारा गोमतीनगर स्थित संगीत नाटक अकादमी में एक शाम मजदूर भाइयों के नाम कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।

उप मुख्यमंत्री ने 'एक शाम मजदूर भाइयों के नाम' कार्यक्रम का उद्घाटन किया

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री, महापौर सहित मंत्रीगणों ने मजदूर भाइयों को टिफिन बॉक्स और गमछा भेंट किया। साथ ही उम्मीद संस्था द्वारा संचालित 6 रैन बसेरों में लगने वाले 52 इंच के एलईडी स्क्रीन का भी लोकार्पण हुआ।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, महापौर संयुक्ता भाटिया, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, महेंद्र सिंह, बलदेव सिंह औलख, अध्यक्षा उषा शर्मा, बलवीर सिंह मान सहित जन उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
btnimage