UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने राज्य सड़क निधि प्रबन्धन समिति की बैठक की अध्यक्षता की
लखनऊ (04 जून, 2019)। UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने लोक निर्माण विभाग के मुख्यालय स्थित तथागत सभागार में आयोजित राज्य सड़क निधि प्रबन्धन समिति की बैठक की अध्यक्षता की। UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने सड़कों के निर्माण व मरम्मत कार्यों में मानकों व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश सभी विभागीय अधिकारियों को दिये।
UP_Dy_CM ने निर्देश दिये कि आवंटित धनराशि का शत प्रतिशत सदुपयोग किया जाना सुनिश्चित किया जाय। UP_Dy_CM ने कहा कि ओवर लोडिंग से सड़कें बहुत ज्यादा खराब होती हैं इसलिए ओवर लोडिंग रोकने के ठोस व प्रभावी उपाय किये जाय। प्रदेश में जिन मार्गों से विशेष रूप से मौरंग, गिट्टी, बालू आदि का परिवहन का कार्य होता है, उन मार्गों को चिन्हित कर वहाॅ पर ओवर लोडिंग रोकने का एक महीने का सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए और खराब हुई सड़कों की मरम्मत भी करायी जाए। चेकिंग कार्य हेतु सम्बन्धित जिलाधिकारी समिति गठित कर प्रभावी कार्यवाही करेंगे। उन्होने कहा कि ओवर लोडिंग किसी भी दशा में नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार चेकिंग करते हुए सड़कों को गड्ढ़ामुक्त किया जाए। जनता की जरूरतों के आधार पर कार्यों की प्राथमिकता तय की जाय और उसी के अनुरूप कार्य योजना बनायी जाए। उन्होने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं कम हो इसके लिये जरूरी है कि सड़कें भी अच्छी रहनी चाहिए। खतरनाक गड्ढ़ों के कारण भी कभी-कभी सड़क दुर्घटनाएं हो जाती हैं। उन्होने जोर देते हुए कहा कि सड़कों के निर्माण में नवीन तकनीकी का भरपूर उपयोग किया जाए।
केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिये कि लोक निर्माण विभाग द्वारा जो रोड डायरेक्ट्री बनायी गयी है उसमें सभी विभागों की सड़कों का समावेश करते हुए डायरेक्ट्री कम्प्लीट की जाए और जनपदवार सम्बन्धित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराया जाय। इस डायरेक्ट्री में सड़कों के निर्माण के सम्बन्ध में लिये गये बड़े निर्णयों को भी दर्शाया जाय। उन्होन यह भी कहा कि स्पीड बे्रकर निर्धारित मानक के अनुसार ही बनाए जांए, इतने ऊॅचें न हो जिससे कि दुर्घटना होने का अंदेशा हो। उन्होंने ने यह भी निर्देश दिये कि स्पीड बे्रकर के साथ साइनेज बोर्ड भी लगाए जाए।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गांव/नगर क्षेत्र में आबादी भाग में जहां पानी की निकासी न होने के कारण लेपित मार्ग बार-बार क्षतिग्रस्त होते हैं, वहां जल निकासी की व्यवस्था करते हुए सी.सी. रोड व नालियों का निर्माण किया जाए। उन्होने यह भी निर्देश दिये कि बनायी जाने वाली सड़कों पर विवरण दर्शाते हुए साइन बोर्ड जरूर लगाये जांय। उन्होंने कहा कि सड़कों के सम्बन्ध में जारी किये गये वाट्सअप नम्बर पर प्राप्त सभी शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और शिकायतकर्ता को भी निस्तारण से अवगत कराया जाए। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क निधि प्रबन्धन समिति की पिछली बैठक में हुये निर्णयों के बारे में की गयी कार्यवाही की भी UP_Dy_CM ने समीक्षा की। बैठक में राज्य सड़क निधि प्रबन्धन समिति द्वारा वर्ष 2018-19 की कार्य योजना का कार्योत्तर अनुमोदन भी प्रदान किया गया।
बैठक में राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने भी अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किये। अपर मुख्य सचिव सूचना, पर्यटन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी यू.पी.डा. अवनीश कुमार अवस्थी ने नेशनल हाइवे के कतिपय कार्यों के सम्बन्ध में UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य का ध्यानाकृष्ट कराया। प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग के नितिन रमेश गोकर्ण ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य द्वारा दिये गये निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा।
बैठक में सांसद जालौन भानुप्रताप सिंह वर्मा, सांसद सीतापुर राजेश वर्मा, विधायक-चायल (कौशाम्बी) संजय गुप्ता, अध्यक्ष जिला पंचायत महाराजगंज प्रभुदयाल चौहान, अध्यक्ष जिला पंचायत फतेहपुर, निवेदिता सिंह के अतिरिक्त लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियन्ता व विभागाध्यक्ष वी.के. सिंह, मुख्य अभियन्ता (मु.-1) पी.के. कटियार एवं लोक निर्माण विभाग के अन्य अभियन्ता मौजूद रहे।