UPCM मंत्रिमंडल के राज्यमंत्री सूचना मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने ज्येष्ठ माह के तृतीय बड़े मंगल पर प्रसाद वितरण किया

लखनऊ (04 जून, 2019)।
UPCM
मंत्रिमंडल के राज्यमंत्री सूचना मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने ज्येष्ठ माह के तृतीय बड़े मंगल पर प्रसाद वितरण किया। सूचना मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय कुमार निर्मल एवं सूचना परिवार द्वारा ज्येष्ठ माह के तृतीय बड़े मंगल के उपलक्ष्य में सूचना निदेशालय में भण्डारे का आयोजन किया।

राज्यमंत्री सूचना मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी एवं निदेशक सूचना शिशिर ज्येष्ठ, माह के तृतीय बड़े मंगल पर
राज्यमंत्री सूचना मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी एवं निदेशक सूचना शिशिर ज्येष्ठ, माह के तृतीय बड़े मंगल पर

इस अवसर पर उपस्थित अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी एवं निदेशक सूचना शिशिर द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री सूचना मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि ज्येष्ठ माह का यह बड़ा तृतीय मंगल लखनऊ में जोर-शोर से मनाया जा रहा है। बड़े मंगल पर भंडारे का आयोजन सभी धर्मो जाति एवं सम्प्रदाय के मध्य एकता एवं भाईचारे की भावना को बढ़ाता है, और सभी को मिलजुलकर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु प्रेरित करता है। अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि इस आयोजन में सभी सम्प्रदाय के लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। यह कार्यक्रम लखनऊ की गंगा-जमुना तहजीब का द्योतक है।

निदेशक सूचना शिशिर ने इस अवसर पर कहा कि संकटमोचन बजरंगबली के भक्तों के लिए यूं तो हर मंगलवार का बड़ा महत्व होता है, लेकिन ज्येष्ठ के महीने में पड़ने वाला बड़ा मंगल हर भक्त के लिए बेहद खास होता है।

राज्यमंत्री सूचना मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी एवं निदेशक सूचना शिशिर ज्येष्ठ, माह के तृतीय बड़े मंगल पर
राज्यमंत्री सूचना मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी एवं निदेशक सूचना शिशिर ज्येष्ठ, माह के तृतीय बड़े मंगल पर

इस अवसर पर सूचना विभाग के प्रांगण में लगभग 03 वर्षो से ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल पर भंडारे का आयेाजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रभारी अपर निदेशक श्रीनिवास त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक विनोद कुमार पाण्डेय, उप निदेशक हेमन्त कुमार सिंह, त्रिलोकीराम, नवलकान्त तिवारी, हरिशंकर त्रिपाठी, राजेन्द्र कुमार पाण्डेय, हंसराज और सहायक निदेशक एस.पी. श्रीवास्तव, दिनेश कुमार गर्ग-सहायक निदेशक, राममनोहर त्रिपाठी, रिषी कुमार सक्सेना, सूचना अधिकारी चन्द्रविजय वर्मा एवं विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 

Related Articles

Back to top button
btnimage