गौ संरक्षण एवं अनुसरण समिति की समीक्षा बैठक अयोध्या में सम्पन्न

अयोध्या।
28 अगस्त 2025 को जनपद अयोध्या की गौ संरक्षण एवं अनुसरण समिति की समीक्षा बैठक गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता , उपाध्यक्ष महेश शुक्ला, सदस्य राजेश सेंगर, रमाकांत उपाध्याय एवं अयोध्या नगर निगम के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी की उपस्थिति में विकास भवन के सभाकछ में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी जिला कृषि अधिकारी, मुख्य पशु अधिकारी एवं जिले के समस्त खंड विकास अधिकारी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी एवं पुलिस विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई।
गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता के द्वारा श्री राम सेवा एवं शोध संस्थान द्वारा नंदी पालक किसानों के प्रोत्साहन एवं उत्साहवर्धन के लिए किए जा रहे कार्यों को जिले के समस्त अधिकारियों के मध्य बहुत ही उत्साहवर्धक ढंग से बताया गया. नंदी पालक कृषकों की जो सूची संस्थान द्वारा प्रदर्शित की गई उन समस्त नंदी पालक कृषकों को पशुशेड देने का निर्देश जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी को गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष द्वारा दिया गया। संस्थान गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं समस्त सदस्यों को साधुवाद देती है.
इस कार्यक्रम में संस्था की तरफ से संतोष कुमार दुबे माध्यमिक शिक्षक संघ के नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह मिल्कीपुर के गौ सेवक उमेश प्रताप सिंह जी सुमित प्रताप सिंह सत्येंद्र कोरी वेंकटेश पांडे एवं संस्था के कई अन्य सम्मानित सदस्य गण उपस्थित रहे ।