कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से श्रीराम सेवा एवं शोध संस्थान के सदस्यों ने भेंट की

श्रीराम सेवा एवं शोध संस्थान के सदस्यों द्वारा राम सेवा सदन ट्रस्ट द्वारा धर्मशाला निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम के अवसर पर सरयू नदी के किनारे ड्रीमलैंड होटल के बगल अयोध्या में उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से मुलाकात कर नंदी पालक कृषकों के सशक्तिकरण के लिए सुझाव पुस्तिका भेंट की गयी।

कृषि मंत्री द्वारा विस्तृत चर्चा हेतु कृषि मंत्री कार्यालय लखनऊ पर आमंत्रित किया है। संस्था द्वारा नंदी पालक कृषकों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने के कार्यक्रम की कृषि मंत्री द्वारा गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए एक अच्छी पहल बताया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage